आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पांच बार की चैंपियन टीम ने इस बार अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। वहीं पिछले ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदे गए प्रशांत वीर को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ खिलाड़ियों की अदला-बदली भी की थी। इस ट्रेड के तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस हैदराबाद की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इन बदलावों के बाद चेन्नई ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलीड़ियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और इसमें भारतीय युवा अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर का नाम भी शामिल हैं। प्रशांत को रिलीज करने का फैसला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि चेन्नई ने पिछले ऑक्शन में उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उत्तर प्रदेश के इस ऑलराउंडर को टीम में बड़ी उम्मीदों के साथ शामिल किया गया था, लेकिन पिछले सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिल सके। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

वहीं, एमएस धोनी भी अब खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। संन्यास के बाद वह मेंटर की भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहेंगे। धोनी लंबे समय तक चेन्नई की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी अगुआई में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
रिटेन खिलाड़ी (19): अकील होसेन, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, गुरजपनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल और उर्विल पटेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिलीज खिलाड़ी (11): एमएस धोनी, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन और जैक फॉल्क्स।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार