दुबई, 18 सितंबर (CRICKETNMORE)| एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा। हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा। 

Advertisement

टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। 

Advertisement

कोहली की गैरमौजूदगी में भारत को तीसरे नंबर का विकल्प ढूंढना होगा। रोहित, शिखर धवन और केएल राहुल तीनों सलामी बल्लेबाजी करते हैं। धवन और रोहित का ओपनिंग में आना तय है औऱ केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। 

रोहित के लिए चौथे और पांचवें नंबर के लिए खिलाड़ियों का चयन करना मशक्कत का काम हो सकता है। इन दो जगहों के लिए भारत के पास केदार जाधव, अंबाती रायडू, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक के रूप में अच्छे विकल्प मौजूद हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी का खेलना तय है। वहीं हार्दिक पांड्या भी अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। गेंदबाजी में भारत के पास सीमित ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार मौजूद हैं। स्पिन विभाग में रोहित, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी पर ही निर्भर रहना चाहेंगे। 

Advertisement

वहीं अगर हांगकांग की बात की जाए तो उसके लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ केडी शाह और एजाज खान ही बल्ले से कुछ संघर्ष कर पाए थे। 

कप्तान अंशुमन रथ ने हालांकि निजाकत खान के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचलाक्रम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ढह गया था। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायडू/मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक/केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद। 

हांगकांग : अंशुमन रथ (कप्तान), एजाज खान, बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एहसान नवाज, स्कॉट मैक्हनेई, नदीम अहमद, निजाकत खान, तनवीर अफजल,किंचित शाह ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार