18 फरवरी/नेल्सन (CRICKETNMORE) । वर्ल्ड कप 2015 के अपने दूसरे मुकाबले में कल जिम्बाब्वे का सामना संयुक्त अरब अमीरात की टीम से होगा। सैक्सटन ओवल के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में जिम्बाब्वे का पलड़ा ज्यादा भारी है क्योंकि उसने अपने पहले मैच  साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उनके चार बल्लेबाजों को केवल 84 रन के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया था। जिसके बाद डेविड मिलर और जेपी ड्यूमिनी ने पांचवें विकेट के लिए 256 रन की साझेदारी कर साउथ अफ्रीकन पारी को संभाला था। इसके बाद साउथ अफ्रीका के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 191 रन केवल 2 विकेट के नुकसान पर ही बना दिए थे लेकिन उसके बाद उसके अगले आठ विकेट केवल 86 रन बनाए थे। 

वहीं 1996 के बाद अपना दूसरा वर्ल्ड कप खेल रही यूएई की टीम के कप्तान मोहम्मद तौकीर ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड को मिली जीत से उनकी टीम का भी काफी मनोबल बड़ा है। तौकीर ने कहा कि आयरलैंड की जीत से कई टीमों का विश्वास बढ़ा है। एसोसिएट देश भी इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यूएई के कप्तान मोहम्मद तौकीर (42 साल) और खुर्रम खान (43) इस वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं।  
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

जिम्बाब्वे: एल्टन चिंगुम्बरा (कप्तान), सिकंदर रजा, रेगिस चकबवा, टेंडाई चटारा, चामुनोरवा चिभाभा, क्रेग इरविन, तफ़ड़जवा कमुनगोज़ी, हैमिल्टन मसकजा, स्टुअर्ट मैटसीकेनयरी  , सोलोमन मीरे,तवांडा मुपरिवा, तिनाशे पन्यांगारा, ब्रेंडन टेलर, प्रोस्पर उत्सेया, सीन विलियम्स

संयुक्त अरब अमीरात: मोहम्मद तौकीर (कप्तान), खुर्रम खान, अमजद अली, अमजद जावेद, एंड्री बेरेंगर, फहद अलहासमी, मंजुला गुरेजे, कामरान शाजाद, कृष्णा चंद्रन, मोहम्मद नवीद, नासिर अजीज, स्वप्निल पाटिल, रोहन मुस्तफा, सकलैन हैदर, शाइमन अनवर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार