नई दिल्ली, 03 मार्च (CRICKETNMORE) । पाकिस्तान वर्ल्ड कप पूल-बी के मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट बेहतर करना चाहेगा। पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें वर्ल्ड कप में भी बदस्तूर जारी रही हैं। भारत ने उसे पहले मैच में 76 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने उसे 150 रन से मात दी।

यहां 1992 वर्ल्ड कप जीत चुकी पाकिस्तानी टीम ने एकमात्र जीत जिम्बाब्वे पर दर्ज की है जिसे रविवार को उसने सिर्फ 20 रन से हराया। कप्तान मिसबाह उल हक ने उस जीत के बाद कहा था, अब से हर मैच हमारे लिये नॉकआउट की तरह है। शीर्षक्रम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।


ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चुनौती


पाकिस्तान ने यूनिस खान को भी पारी की शुरुआत के लिये भेजा लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके चार विकेट सिर्फ एक रन पर गिर गए थे जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ दो विकेट चार रन पर उसने गंवा दिये थे। पाकिस्तान के तीन मैचों में दो अंक है और उसे नॉकआउट चरण में प्रवेश के लिये वेस्टइंडीज और आयरलैंड की चुनौती का सामना करना होगा। दोनों पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। पाकिस्तानी टीम को अपना नेट रनरेट भी बेहतर करना होगा जो इस समय माइनस 1.37 है। स्पिन के खिलाफ यूएई की कमजोरी को देखते हुए पाकिस्तान लेग स्पिनर यासिर शाह और नासिर जमशेद की जगह सलामी बल्लेबाज के तौर पर सरफराज अहमद को उतार सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

पाकिस्तान : मिसबाह उल हक (कप्तान), अहमद शहजाद, नासिर जमशेद, सरफराज अहमद, यूनिस खान, हारिस सोहेल, उमर अकमल, शोएब मकसूद, शाहिद अफरीदी, यासिर शाह, मोहम्मद इरफान, राहत अली, एहसान आदिल, सोहेल खान, वहाब रियाज।

संयुक्त अरब अमीरात : मोहम्मद तौकीर (कप्तान), खुर्रम खान, स्वप्निल पाटिल, सकलेन हैदर, अमजद जावेद, शेमान अनवर, अमजद अली, नासिर अजीज, रोहन मुस्तफा, मंजुला गुरूगे, आंद्री बेरेंगर, फहाद अल हाशमी, मोहम्मद नावेद, कामरान शहजाद, कृष्णा कराटे।
 

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार