19 जून। लीसेस्टरशायर (CRICKETNMORE)। लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे अभ्यास मैच में भारत ए की टीम ने कमाल कर दिया है। ये खबर लिखे जाने तक भारत ए के बल्लेबाज खासकर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर लीसेस्टरशायर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं।  दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

एक तरफ जहां पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है तो वहीं दूसरी ओर मयंक अग्रवाल अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में भी धमाकेदार बल्लेबाजी कर 70 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ पहले मैच में भारत ए की टीम 125 रन से मैच जीतने में सफल रही थी। पृथ्वी शॉ ने अपनी पारी में अबतक 16 चौके औऱ 3 छक्के जमा लिए हैं। 

भारत ए की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। गौरतलब है कि केवल 77 गेंद पर पृथ्वी शॉ ने शतक जमाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार