दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। गायकवाड़ ने शतक लगाया तो वहीं, तिलक ने अर्द्धशतक लगाया।

Advertisement

हालांकि, भारतीय पारी के दौरान एक ऐसा रनआउट भी देखने को मिला जिसने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। इंडिया ए के बल्लेबाज प्रियांश आर्य एक अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। ये घटना तब हुई जब गायकवाड़ और आर्य बैटिंग कर रहे थे। गायकवाड़ ने ऑफ साइड की तरफ शॉट खेलकर दो रन का मन बनाया। शुरू में आर्य भी दूसरे रन के लिए तैयार थे लेकिन उन्होंने फील्डर को देखकर मन बदल लिया लेकिन तब तक गायकवाड़ भी आर्य के पास स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे।

Advertisement

कायदे से रनआउट तो गायकवाड़ को होना चाहिए था लेकिन क्योंकि प्रियांश आर्य का बल्ला श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के जूते में फंस गया जिसके चलते वो क्रीज़ में गायकवाड़ से पहले ना पहुंच सके और उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। उनके इस विकेट से भारतीय फैंस के दिल टूट गए जबकि खुद प्रियांश भी निराश होकर पवेलियन जाते दिखे। उनके रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद इंडिया ए टीम की शुरूआत खराब रही। 16 रन के कुल स्कोर तक प्रभसिमरन सिंह औऱ वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए, जिसके बाद गायकवाड़ ने पहले प्रियांश आर्य और फिर कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। गायकवाड़ ने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ते हुए 114 गेंदों में 101 रन और तिलक ने 97 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में आयुष बदोनी ने 24 रन और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 26 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर बनाया। श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट, चमिका करुणारत्ने, वनु सहन और गरुका सांके ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार