लंदन, 2 जून (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका को आज आईसीसी वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में द ओवल मैदान पर बांग्लादेश का सामना करना है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से 104 रनों से मात खानी पड़ी।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी में कमजोरी साफ उजागर हो गई थी। टीम की बल्लेबाजी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक पर ही निर्भर है। इन दोनों के अलावा उसके पास कोई और ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो कमाल दिखा सके या इन दोनों की तरह रन कर सके। 

Advertisement

न ही ज्यां पॉल ड्यूमिनी, हाशिम अमला जैसे अनुभवी बल्लेबाज कमाल दिखा पाए थे। 

युवा रासी वान डर डुसेन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और डी कॉक के साथ अच्छी साझेदारी की थी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम को जीत के लिए जरूरी है कि बल्लेबाज अपने रंग में लौटें। 

गेंदबाजी में जरूर टीम ने पिछले मैच में अच्छा किया था और अहम समय पर वापसी कर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक जाने से रोक दिया था। डेल स्टेन पहले मैच में नहीं खेले थे। इस मैच में भी वह मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। यह मैच के दिन ही पता चलेगा। 

स्टेन के अलावा साउथ अफ्रीका के पास कागिसो रबादा और लुंगी नगिदी जैसे गेंदबाज हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। यह दोनों अपने दम पर किसी भी टीम को निपटाने का दम रखते हैं। 

Advertisement

स्पिन में इमरान ताहिर बांग्लादेश के लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। 

 

वहीं अगर बांग्लादेश की बात की जाए तो वह अपने खिलाड़ियों की चोटों की समस्या से जूझ रही है। तमीम इकबाल को कलाई में चोट लग गई थी इसलिए वह नेट्स में से बीच में वापस चले गए थे। 

उनके अलावा कप्तान मशरेफ मुर्तजा को भी मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में उन्हें यह समस्या हुई थी। मर्तुजा ने हालांकि कहा था कि वह ठीक हैं और पहले मैच में खेलेंगे। 

Advertisement

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी पिड़ली में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। 

महामदुल्लाह को कंधे में चोट है तो वहीं शाकिब अस हसन को पीठ में समस्या है। हालांकि शाकिब के मैच के दिन फिट होने की पूरी उम्मीदें हैं। 

अगर बांग्लादेश के खिलाड़ी चोटों से पार पा लेते हैं तो यह टीम खतरनाक साबित हो सकती है। इस टीम में उलटफेर करने का दम है। 

Advertisement

बल्लेबाजी में तमीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, महामदुल्लाह और शाकिब टीम की ताकत हैं। 

रहीम ने अभ्यास मैच में अच्छा किया था और वह अच्छे फॉर्म में भी चल रहे हैं। टीम को सौम्य सरकार और तमीम के बल्ले चलने की उम्मीद होगी। 

गेंदबाजी में टीम रहमान, अबु जायेद, मुर्तजा पर निर्भर है तो वहीं स्पिन में शाकिब का साथ देने के लिए मेहेदी हसन मिराज मौजूद हैं। 

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, रासी वैन डेर डूसन, जेपी ड्यूमिनी, क्रिस मॉरिस, एंडिल फेहलुकवायो, कासिगो रबाडा, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब-अल-हसन, मुशफिकुर रहीम, महमदुल्लाह, लिटन दास, सब्बीर रहमान, मुशर्रफ मुर्तजा, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार