सेंचुरियन, 17 जनवरी ( भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है जिससे हर खिलाड़ी दूर रहना चाहेगा। पुजारा मैच के आखिरी और पांचवें दिन बुधवार को भारत की दूसरी पारी में रन आउट हुए। इसी के साथ वह टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले भारत के पहले और दुनिया के 23वें बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

पार्थिव पटेल ने वर्नोन फिलेंडर की एक गेंद गली की दिशा में खेली जिस पर पुजारा और पार्थिव ने आसानी से दो रन ले लिए थे, लेकिन तभी पुजारा ने तीसरे की कोशिश की और अब्राहम डिविलियर्स ने थ्रो सीधे विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में दी। पुजारा ने डाइव मार कर अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक डी कॉक गिल्लियां बिखेर चुके थे । 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

पहली पारी में पुजारा रन आउट हुए थे। पहली पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर पुजारा ने अपनी पारी की पहली ही गेंद खेली थी। उन्होंने लुंगी नगिडी की गेंद को मिडऑन की तरफ खेला और रन चुराने की कोशिश की। नगिडी ने सीधा थ्रो नॉन स्ट्राइक पर मारकर पुजारा को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार