नई दिल्ली, 15 फरवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो साल के लिए शामिल राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम ने सोमवार को अपनी आधिकारिक जर्सी लांच की।

Advertisement

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी में जर्सी का अनावरण किया।इस अवसर पर गोयनका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम लीग के नियमों के दायरे में खलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करेगी क्योंकि उनके पास एक अनुभवी और प्रेरणादायी कप्तान है।

Advertisement

धौनी ने कहा कि वह पुणे को उसी तर्ज पर जीत दिलाने का प्रयास करते रहेंगे, जिस तरह बीते आठ संस्करणों में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई है। आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में संलिप्तता को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित लोढ़ा समिति ने राजस्थान रॉयल्स और सुपर किंग्स को दो साल के लिए निलम्बित करने की सिफारिश की थी, जिसे आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने मान लिया था।


इसके बाद दो साल के लिए दो नई टीमें आईपीएल से जुड़ीं। एक पुणे की सुपरजाएंट्स टीम है और दूसरी राजकोट की गुजरात लायंस टीम है, जिसकी कमान धौनी की टीम के अहम सदस्य रहे सुरेश रैना के हाथों में है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार