पटियाला, 20 दिसम्बर| पंजाब ने यहां ध्रुव पांडोव स्टेडियम में खेले गए रणजी 2019-20 के दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को हैदराबाद को एक पारी और 125 रनों से हरा दिया। हैदराबाद को पहली पारी में 242 रनों पर समेटने के बाद पंजाब ने कप्तान मंदीप सिंह के नाबा 204 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 443 रन बनाए थे।
Advertisement
गुरुवार को मैच के तीसरे दिन पंजाब के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में 30 रनों पर हैदराबाद के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था।
Advertisement
इसके बाद चौथे दिन मयंक मारकंडे (19-5) और अतुल पांडोव (27-3) ने कहर बरपाते हुए हैदराबाद की दूसरी पारी मात्र 76 रनों पर समेट दी।
हैदराबाद की ओर से साकेथ सैराम ने सबसे अधिक 37 रन बनाए जबकि हिमालय अग्रवाल ने 21 रन जोड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।