CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) पर शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में धीमी ओवर गति (slow over-rate) बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था। इसके चलते श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा, प्लेइंग इलेवन के बाकी सभी खिलाड़ियों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा।

बता दें कि अगर एक औऱ बार अय्यर धीमी ओवर गति का अपराध करते हैं तो नियम के अनुसार उनपर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपये जुर्माना लग सकता है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने चन्नई को 5 विकेट से हरा दिया औऱ इस जीत में अय्यर ने अहम योगदान दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिए अय्यर टॉप स्कोरर रहे औऱ 29 गेंदो में चार चौकों और तीन छ्क्कों की बदौलत 50 रन की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। अय्यर के अलावा प्रभसमिरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। लगातार दूसरी जीत की साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई की दो मैच में लगातार दूसरी हार है और टीम टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार