आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार अंदाज़ में अंत किया। इस मैच में बेशक पंजाब की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की हो लेकिन अगर वो पीछे मुड़कर ये पूरा टूर्नामेंट देखेंगे तो उन्हें एक बात का फिर से मलाल रहेगा कि इतनी शानदार टीम होने के बावजूद वो प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

हर बार की तरह इस सीज़न में भी पंजाब की टीम खतरनाक नज़र आ रही थी। लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और खुद कप्तान मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाज़ इस टीम में मौजूद थे लेकिन इन सितारों के होने का असर भी पंजाब की टीम में नहीं दिखा और टीम अपना आखिरी मैच खेलने से पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

Advertisement

इस सीज़न में पंजाब किंग्स की टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी थी और कुछ ही सीज़न पहले उन्होंने अपनी टीम का नाम भी बदला था। इस फ्रेंचाईजी ने अपना नाम बदलकर किंग्स इलेवन पंजाब से पंजाब किंग्स कर लिया लेकिन ये नाम भी इनकी तकदीर नहीं बदल पाया और एक के बाद एक हर गुजरते साल में टीम अपने फैंस का दिल तोड़ती रही।

पिछले चार सालों से पंजाब की टीम आईपीएल में छठे स्थान पर ही खत्म कर रही है और अब फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर पंजाब की टीम कभी आईपीएल की ट्रॉफी जीत भी पाएगी या वो आईपीएल में सिर्फ एक फॉर्मैलिटी के लिए खेलते रहेंगे। अगर आईपीएल इतिहास मे पंजाब के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब की टीम ने आईपीएल के पहले सीज़न में सेमीफाइनल खेला था और उसके बाद 2014 वाले सीज़न में वो ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर रह गए थे। इसके अलावा वो हर सीज़न में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में भी नाकाम रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार