आईपीएल 2023 के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्रुणाल ने एक ही ओवर में एडेन मारक्रम और ग्लेन फिलिप्स को आउट करके हैदराबाद को बैकफुट पर ला खड़ा किया।

Advertisement

हालांकि, इससे पहले तेज़ गेंदबाज यश ठाकुर ने राहुल त्रिपाठी का बड़ा विकेट लेकर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया और इस विकेट में ठाकुर से ज्यादा विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने अहम भूमिका निभाई। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की जिम्मेदारी यश ठाकुर को दी और उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को आउट करके अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया।

Advertisement

ठाकुर ने छठे ओवर की चौथी गेंद बाउंसर डाली और राहुल ने भी इस पर शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने हवा में उड़कर गज़ब का कैच पकड़ लिया। डी कॉक ने बिल्कुल सही समय पर जम्प किया और सुपरमैन की तरह उड़कर एक हाथ से कैच लपक लिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर के लिए विकल्प

लखनऊ सुपर जायंट्स: स्वप्निल सिंह, डैनियल सैम्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, अर्पित गुलेरिया।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: विवरांत शर्मा, संवीर सिंह, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, मार्को जानसेन।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार