Quinton de Kock Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 17 अगस्त को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Barbados Tridents के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने Jamaica Kingsmen के खिलाफ 49 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा। गौरतलब है कि क्विंटन डी कॉक ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो कि टी20 फॉर्मेट में महान एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) और डेविड मिलर (David Miller) जैसे धुरंधुर खिलाड़ी भी नहीं कर पाए।

Advertisement

डी कॉक ने रचा इतिहास: क्विंटन डी कॉक ने बारबाडोस के मैदान पर 71 रनों की पारी खेलकर टी20 फॉर्मेट में अपने 13,046 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब डी कॉक टी20 फॉर्मेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले बतौर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। साउथ अफ्रीकी के धुरंधुर बल्लेबाज़ जैसे फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर और एबी डी विलियर्स भी टी20 में ये आंकड़ां नहीं छू पाए हैं।

टी20 में बतौर साउथ अफ्रीकी सर्वाधिक रन

  • क्विंटन डी कॉक - 463 मैचों में 13,046 रन
  • फाफ डु प्लेसिस - 449 मैचों में 12,740 रन
  • डेविड मिलर - 583 मैचों में 12,397 रन
  • राइली रूसो - 415 मैचों में 10,370 रन
  • एबी डी विलियर्स - 340 मैचों में 9,424 रन

बताते चलें कि क्विंटन डी कॉक टी20 में 13000 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 754 मैचों में 14,999 रन बनाए हैं।

मैच का हाल: CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने टॉस जीतकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। उनके लिए क्विंटन डी कॉक (49 गेंदों पर 71 रन) और क्रिस ग्रीन (44 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए माज सदाकत ने तूफानी बैटिंग की और 49 गेंदों पर 112 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के दम पर जमैका की टीम ने 14.1 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार