Quinton de Kock Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को Barbados Tridents और Jamaica Kingsmen के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 33 वर्षीय क्विंटन डी कॉक टी20 फॉर्मेट के एक माहिर बल्लेबाज़ हैं, जो कि अब तक 462 टी20 मैचों में 12,975 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से क्विंटन डी कॉक CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 25 रन बनाने का कारनामा करते हैं, तो वो टी20 में अपने 13,000 रन पूरे कर लेंगे और इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौर करें कि साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज़ ने अब तक टी20 में 13,000 रनों के आंकड़ें को नहीं छुआ है। इस फॉर्मेट में एक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम ही दर्ज हैं, जिन्होंने 12,975 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने 448 मैचों में 12,686 रन जोड़े हैं।

टी20 में बतौर साउथ अफ्रीकी सर्वाधिक रन

  • क्विंटन डी कॉक - 462 मैचों में 12,975 रन
  • फाफ डु प्लेसिस - 448 मैचों में 12,686 रन
  • डेविड मिलर - 583 मैचों में 12,397 रन
  • राइली रूसो - 415 मैचों में 10,370 रन
  • एबी डी विलियर्स - 340 मैचों में 9,424 रन

बताते चलें कि टी20 फॉर्मेट में अब आठ खिलाड़ियों ने 13000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। डी कॉक इस मुकाम तक पहुंचने 9वें खिलाड़ी बन सकते हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 754 मैचों की 671 पारियों में 14,999 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बारबाडोस ट्राइडेंट्स स्क्वाड: ब्रैंडन किंग, ज़ैकरी कार्टर, रिवाल्डो क्लार्क, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सड्रैक डेसकार्टे, शेरफेन रदरफोर्ड, क्रिस ग्रीन (कप्तान), डैनियल सैम्स, गुडाकेश मोती, एएम ग़ज़नफ़र, जकीम पोलार्ड, केवॉन एंडरसन, रेमन सिमंड्स, जॉर्ज लिंडे, जोहान लेन, ज़िशान मोटारा, शियान ब्रैथवेट।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार