पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप 2025 में प्रतिस्पर्धा की कमी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इस टूर्नामेंट में इंडिया के मुकाबले की कोई टीम नहीं है। यूएई के खिलाफ भारत के पहले मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, अश्विन ने सुझाव दिया कि इस टूर्नामेंट को और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इंडिया ए की टीम को शामिल कर लेना चाहिए।

Advertisement

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वो टूर्नामेंट को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए साउथ अफ्रीका को शामिल कर सकते हैं और इसे एक एफ्रो-एशिया कप बना सकते हैं। जैसा कि अभी है, उन्हें शायद इंडिया ए टीम को भी शामिल करना चाहिए ताकि ये एक प्रतिस्पर्धा बन सके। हमने बांग्लादेश के बारे में भी बात नहीं की है। क्योंकि उनके साथ बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। ये टीमें भारत के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कैसे करेंगी?"

Advertisement

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "ये 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कर्टन रेजर कार्यक्रम भी नहीं है, ये सिर्फ़ कर्टन है। ये टूर्नामेंट इसके लिए कोई बड़ा पैमाना नहीं है। अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ों के तथाकथित ख़तरे के बावजूद, अगर भारत अच्छी बल्लेबाज़ी करता है और 170+ का स्कोर बनाता है, तो अफ़ग़ानिस्तान किसके साथ इस लक्ष्य का पीछा करेगा? ये लगभग असंभव है। भारत को हराने का एक ही तरीका है कि किसी अच्छे दिन उन्हें किसी तरह 155 रनों पर रोक दिया जाए और फिर उसे हासिल कर लिया जाए। आमतौर पर टी-20 मैच रोमांचक होते हैं, लेकिन इस एशिया कप में भारत शायद इसे एकतरफ़ा बना देगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आज यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी और इस समय टीम इंडिया के पास विपक्षी टीम से ज्यादा अपने खेमे को लेकर ही सिरदर्द है क्योंकि उन्हें अभी ये नहीं पता है कि कौन से खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे और कौन बाहर बैठेगा। संजू सैमसन, शुभमन गिल और जितेश शर्मा की गुत्थी भी उलझी हुई है ऐसे में शायद पहले मैच के बाद ये गुत्थी सुलझ जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार