ENG vs NZ 1st Match: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 282 रन बनाए और कीवी टीम को 283 रनों का लक्ष्य दिया। जब इंग्लैंड ने पहली पारी में ये स्कोर बनाया तो उन्हें लगा होगा कि ये एक फाइटिंग टोटल होगा लेकिन कीवी टीम ने इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया।

Advertisement

न्यूज़ीलैंड की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में ही गंवा दिया था लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए ऐसी अटूट साझेदारी की जो इंग्लैंड को अपने साथ उड़ाकर ले गई। रचिन रविंद्र को देखकर तो ऐसा लगा ही नहीं कि वो अपना पहला मैच खेल रहे हैं। उन्होंने क्रिस वोक्स और मार्क वुड जैसे बड़े गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

Advertisement

रविंद्र ने खासतौर से मार्क वुड की काफी पिटाई की। वुड जितनी रफ्तार से गेंद डाल रहे थे रविंद्र उतना ही तेज़ बल्ला घुमा रहे थे। इस दौरान वुड ने सातवें ओवर में बाउंसर भी ट्राई किया लेकिन रविंद्र ने खड़े-खड़े उस पर भी पुल शॉट मारकर छक्का लगा दिया। रविंद्र के इस छक्के को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन पर रफ्तार का कोई असर नहीं पड़ता और शॉट्स खेलने के लिए उनके पास काफी समय है। रविंद्र का ये छक्का आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम के लिए जीत की नींव रख दी। ताजा समाचार लिखे जाने तक कॉनवे अपना शतक पूरा कर चुके थे जबकि रचिन रविंद्र 90s में पहुंच चुके थे। इन दोनों ने चेज़ को इतना आसान बना दिया कि इंग्लैंड की टीम अगर 400 भी बनाती तो शायद कीवी टीम वो स्कोर भी चेज़ कर जाती।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार