रोजर फेडरर ने लगभग 24 सालों तक टेनिस खेलने के बाद संन्यास ले लिया है। स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने शुक्रवार (23 सितंबर) को लेवर कप में अपने करियर का आखिरी मैच खेला। मज़े की बात ये रही कि उनके इस आखिरी मैच में उनके जोड़ीदार थे उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल। हालांकि, फेडरर अपने करियर के आखिरी मैच में जीत हासिल नहीं कर सके लेकिन उन्होंने अपने पूरे करियर में जो कुछ हासिल किया, वो फैंस हमेशा याद रखेंगे। 

Advertisement

अपना आखिरी मैच खेलने के बाद फेडरर ने अपनी विदाई स्पीच दी जिस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए और एक बार नहीं बल्कि बोलते हुए कई बार रोते हुए देखे गए। इस दौरान उनके साथी राफेल नडाल भी काफी इमोशनल दिखे और इन दोनों को एक साथ रोते हुए देखा गया। टेनिस जगत के दो दिग्गज इस तरह से इमोशनल होंगे शायद ही किसी फैन ने सोचा था लेकिन इन दोनों को इस हालत में देखकर फैंस की आंखें भी नम थी।

Advertisement

फेडरर और नडाल की ये रोते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और इन्हें देखकर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी रिएक्ट किया है। विराट ने इन दोनों की तस्वीर को खेल की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक करार दिया। विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "किसने सोचा था कि प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के लिए ऐसा महसूस कर सकते हैं। यही खेल की खूबसूरती है। ये मेरे लिए अब तक की सबसे खूबसूरत खेल की तस्वीर है। जब आपके साथी आपके लिए रोते हैं, तो आप जानते हैं कि आप भगवान द्वारा दिए गए इस टैलेंट के साथ ऐसा क्यों कर पाए हैं। इन दोनों के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं।"

वहीं, फेडरर के आखिरी मैच की बात करें तो लेवर कप के इस मैच में रोजर फेडरर और राफेल नडाल की जोड़ी को अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक ने 4-6, 7-6 (2), 11-9 के अंतर से हरा दिया। इस मैच में हार के बावजूद फेडरर के विदाई समारोह में कोई कमी नहीं रही क्योंकि नोवाक जोकोविच और कई खिलाड़ियों ने फेडरर को कंधे पर उठाकर शानदार विदाई दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार