वेस्टइंडीज के भारी भरकम क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवॉल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में बासेटेरे के मैदान पर खेले गए मैच में रहकीम कॉर्नवाल ने अपनी ही गेंद पर एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे हर कोई देखता रह गया। उनके इस कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

त्रिनिदाद एंड टोबैगो और लीवार्ड आईलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में त्रिनिदाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सिर्फ 137 रन बनाए। कॉर्नवॉल पहली पारी में गेंद और बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। कॉर्नवॉल ने पहली पारी में 3 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए और इसके बाद बल्ले से भी वो विफल रहे और 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने कोई कैच भी नहीं पकड़ा लेकिन दूसरी पारी में कॉर्नवॉल ही मैदान पर छाए रहे।

Advertisement

पहली पारी में उनकी टीम लीवार्ड आईलैंड ने 318 रन बनाते हुए बड़ी बढ़त हासिल की। अपनी दूसरी पारी में त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 342 रन बनाए। कॉर्नवॉल ने दूसरी पारी में गेंद से तो कमाल दिखाया ही लेकिन साथ ही एक ऐसे कैच को पकड़ लिया जिसकी शायद ही उनसे कोई उम्मीद करता।

Also Read: Live Score

उन्होंने दूसरी पारी में 36 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट लिए और त्रिनिदाद के बल्लेबाज का अपनी ही गेंद पर झुककर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। इस कैच को देखकर आप भी 104 किलो के कॉर्नवॉल की तारीफ करेंगे। इस कैच का वीडियो आप ऊपर देख सकते हैं। इस कैच को पकड़ने के अलावा कॉर्नवॉल ने दूसरी पारी में भी बल्ले से सिर्फ 2 रन बनाए। कॉर्नवॉल की टीम ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो द्वारा दिए गए 162 रनों के लक्ष्य को आसानी से पा लिया और 4 विकेट से मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार