मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन का एक कारण चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म भी है। पुजारा जिन्होंने भारत के 2018-19 के पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरे पर अपनी चमक बिखेरने में असफल रहे हैं। 

Advertisement

उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 176 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 50 रन बनाए। पुजारा की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसके साथ ही फैंस को भारत की दीवार कहे जाने वाले पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की भी याद आ रही है।

Advertisement

सिडनी टेस्ट का तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ का नाम ट्रेंड करने लगा। दरअसल, फैंस ट्विटर के माध्यम से पुजारा की आलोचना कर रहे हैं और उनकी राहुल द्रविड़ से तुलना करने वालों को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से पुजारा पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पैट कमिंस ने उन्हें आउट कर भारत को छठा झटका दिया था। इस सीरीज में पुजारा को कमिंस ने पांच में से चार बार आउट किया। पिछले दौरे पर तीन शतक जमाने वाले पुजारा इस सीरीज की पांच पारियों में में सिर्फ 113 रन ही बना पाए हैं। इस सीरीज में यह उनका पहला अर्धशतक था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार