आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत का सफर अच्छा नहीं रहा है और उन्हें लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक तरफ कुछ लोग लगातार भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो टीम का साथ देकर खिलाड़ियों को हिम्मत देने का काम कर रहे हैं।

Advertisement

इसी क्रम में कांग्रेस से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के सपोर्ट में दो शब्द कहे हैं। उन्होंने कोहली को मैसेज भेजा भी कि वो टीम को संभाले और उसका बचाव करें।

Advertisement

राहुल गांधी ने विराट कोहली और टीम के लिए ट्वीट करते हुए लिखा,"प्यारे विराट ये लोग इसलिए सिर्फ नफरत करना जानते हैं क्योंकि कोई इन्हें प्यार नहीं देना चाहता। इन्हें माफ कर दो। टीम का बचाव करो।"

राहुल गांधी की ओर से ये ट्वीट तब आया जब दिल्ली कमीशन फोर वुमेन ने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजा था जिसके तहत विराट कोहली की 9 महीने की बेटी वामिका को रेप की धमकी मिली थी।

इससे पहले राहुल गांधी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भी सपोर्ट में उतरे थे और उन्होंने कहा था कि वो शमी के साथ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार