सेंट लूसिया, 9 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम ने डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को लंच तक तीन विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। उसकी तरफ से अंजिक्य रहाणे नाबाद 17 और इस श्रृंखला में अपना पहला मैच खेल रहे रोहित शर्मा नौ रनों पर नाबाद हैं। ये भी पढ़ें: विराट कोहली को झटका, अनुष्का शर्मा बनीं किसी और की दुल्हिनया।

Advertisement

मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शेनान गेब्रियल ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) को विकेट के पीछे कैच करा भारतीय टीम को पहला झटका दिया। 

Advertisement

इसके बाद आए कप्तान विराट कोहली (3) भी ज्यादा देर क्रिज पर टिक नहीं सके। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ ने कोहली को पवेलियन भेजा। कोहली अतिरिक्त उछाल के सामने कुछ नहीं कर पाए और पहली स्लिप पर खड़े डारेन ब्रावो को कैच दे बैठे। बड़ी खबर: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली ने भी कटाई नाक

इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के शतकवीर लोकेश राहुल (50) और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की जिसमें से 36 रन अकेले राहुल के थे। राहुल ने अपनी पारी के दौरान कई खूबसूरत शॉट लगाए। 

रोस्टन चेस ने राहुल की पारी का अंत किया। राहुल स्पिन के चाल में फंस कर ब्राथवेट को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। 

इसके बाद आए रोहित और राहणे के बीच चौथे विकेट के लिए 10 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से जोसेफ, गेब्रियल और चेस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार