मेलबर्न, 29 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया ने दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 103 रनों के साथ किया। वह अभी भी मेहमान इंग्लैंड से 61 रन पीछे है। स्टम्प्स तक डेविड वार्नर 40 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 25 रन बनाकर खड़े हुए हैं। 

Advertisement

पहली पारी में 327 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत मिली। उसके सलामी जोड़ीदार कैमरुन बेनक्राफ्ट (27) और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। क्रिस वोक्स ने बेनक्रॉफ्ट को 50 के कुल स्कोर पर आउट किया। हार्दिक पांड्या की भाभी है कमाल की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

उस्मान ख्वाजा (11) बल्ले से एक बार फिर विफल रहे और जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे जॉनी बेयर्सटो के हाथों लपके गए। 

 

इसके बाद उप-कप्तान वार्नर को कप्तान स्मिथ का साथ मिला और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। हार्दिक पांड्या की भाभी है कमाल की खूबसूरत, जरूर देखें

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अपने तीसरे दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ने दिया और 491 रनों पर ही ढेर कर दिया। पैट कमिंस ने एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी का अंत किया। एलिस्टर कुक 244 रनों पर नाबाद रहे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने चार विकेट लिए, जबकि जोस हाजलेवुड और नाथन लॉयन ने तीन विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार