IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जान वाले आईपीएल 2026 के इस मुकाबले को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला, जिससे पंजाब किंग्स अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई, जबकि KKR का भी खाता खुल गया।
सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में IPL 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना था। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
कोलकाता की टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए गए थे। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे, उनकी जगह नवदीप सैनी और रोवमन पॉवेल को मौका मिला। वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहर खराब रही। टीम ने सिर्फ 16 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। फिन एलन 6 रन और कैमरून ग्रीन 4 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद मैच में मौसम ने खलल डाल दिया। सिर्फ 3.4 ओवर का खेल हुआ था कि अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके बाद लगातार बारिश होती रही, जिससे खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। मैच शुरू करने का आखिरी समय रात 11:14 बजे तक तय था। हालांकि बारिश करीब 10:30 बजे रुक गई थी, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं हो पाया। अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस तरह दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इस एक अंक के साथ पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का भी शुरुआती दो मुकाबलों में हार के बाद खाता खुल गया और टीम 1 अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है।