8 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबो में बांग्लादेश के 140 रन के लक्ष्य को पीछा करते हुए भारत की टीम बल्लेबाजी कर रही है। लाइव स्कोर
Advertisement
ये खबर लिखे जाने तक भारत के 2 विकेट गिर गए हैं और इस समय सुरेश रैना और धवन बल्लेबाजी कर रहे हैं। सुरेश रैना बांग्लादेश के खिलाफ टी- 20 में चौंथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
इस समय तक रैना ने 8 गेंद पर 10 रन बना लिए हैं और अपनी इस पारी में एक छक्का जमाने में भी सफल रहे हैं। रैना टी- 20 इंटरनेशनल में 50 छक्के जमाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
भारत के लिए टी- 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का कारनामा युवराज सिंह (74) और रोहित शर्मा (69) ने कर रखा है।