16 जून। इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में अंबाती रायुडू की जगह दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को शामिल किया गया है।
Advertisement
बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि रायुडू को आईपीएल में शानदार खेल के चलते दो साल बाद टीम इंडिया में जगह मिली थी। लेकिन वह 15 जून को बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकेडमी में हुए यो-यो टेस्ट में फैल हो गए।
जो टीम इंडिया में प्रवेश के लिए जरूरी टेस्ट है। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह रैना को जगह देने का फैसला किया