लंदन/नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.) । कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये दूसरे एकदिवसीय मैच में विजयी पारी खेलने के लिये सुरेश रैना की जमकर तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि रैना की 74 गेंद पर खेली गयी 100 रन की पारी बेहतरीन थी । 30 ओवर के समाप्त होने के बाद हमारा स्कोर अधिक नहीं था ।

Advertisement

धोनी ने कहा कि रैना का क्रीज पर जमे रहना जरूरी था तो क्योंकि वह अपने शॉट खेलने लग गया था । हमने सोचा कि यदि हम साझेदारी निभाते हैं और हमारे हाथ में विकेट रहते हैं तो हम आखिरी 10–12 ओवरों में ढेरों रन बना सकते हैं। इस लिहाज से उसकी पारी काफी महत्वपूर्ण थी। भारत ने डकवर्थ लुईस पद्वति से इस मैच में 133 रन से जीत दर्ज की। धोनी और रैना ने पांचवें विकेट के लिये 144 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 304 रन बनाये।

Advertisement

धोनी ने कहा कि रैना की पारी ने मुख्य अंतर पैदा किया। रैना ऐसा बल्लेबाज है जो बहुत तेजी से रन बनाता है और प्रामाणिक क्रिकेट शाट लगाता है। इसलिए मुझे लगता है कि उसने बेहतरीन पारी खेली। अर्धशतक पूरा करने के बाद भी उसने कुछ शानदार शाट लगाये और शतक पूरा किया। अब विश्व कप छह महीने दूर है ऐसे में धोनी से पूछा गया कि रैना की इस पारी से उनका इस क्रिकेट महाकुंभ के लिये भारतीय टीम में जगह पक्की मान लेनी चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘असल में बात यह है कि यदि कोई बल्लेबाज एक अच्छी पारी खेलता है तो उसे सिर आंखों पर बिठा दिया जाता है। यदि वह अच्छी क्रिकेट नहीं खेलता या मान लो कि रैना ऐसी पारी नहीं खेलता तो फिर सवाल अलग तरह के होते।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार