22 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 की तैयारियां अब अपने जोर पकड़ने लगी है। आईपीएल 2018 में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिग्स की टीम और राजस्थान रॉयल्स टीम की वापसी होने वाली है जिससे क्रिकेट फैन्स आईपीएल 2018 को लेकर काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच एक बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से आई है। खबर है कि साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स कोई भी ऐसे खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल नहीं करना चाहता जो किसी भी तरह से दागदार रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स अपने किसी भी पुराने खिलाड़ी को भी टीम में नहीं रखना चाह रही है।

मंगलवार को मुंबई में हुए एक मीटिंग में राजस्थान रॉयल्स के ऑनरों ने इस बारे में फैसला लिया है। इतनी ही नहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल गर्वनिंग कौउंसिल से इस बारे में बात कर रही है कि हर एक खिलाड़ी का ओपन नीलामी हो।

हालांकि इस बारे में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है लेकिन जिस अंदाज में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी नजर आ रहे हैं उससे यही लगता है कि रॉयल्स की टीम आईपीएल 2018 में फ्रेंश शुरूआत करना चाह रही है।

Advertisement

सभी जानते हैं कि स्पॉट फीक्सिंग के कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम पर 2 साल का बैन लगा था। बैन हटने के बाद आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की टीम वापसी कर रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार