पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को आईपीएल के 48वें मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि बाद में ओस पड़ने की संभावना कम है इसलिए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हमने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है। ड्रेसिंग रूम में भी माहौल अच्छा है और हम सभी इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह से पिछले दो तीन साल से मेहनत की है हम उनसे अभी और भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Advertisement

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करते लेकिन खुद होम टीम के कप्तान भी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि पिच आगे कैसा बर्ताव करेगी इसलिए देखते हैं आगे क्या होता है। हम परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे हैं, हमारा ध्यान बस खेल का लुत्फ उठाने पर है। अगर हम यह करने में सफल रहे तो परिणाम भी हमारे पक्ष में रहेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

राजस्थान : जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : जो रूट, रियान पराग, कुलदीप यादव, मुरुगन अश्विन, के एम आसिफ

Advertisement

गुजरात : ऋद्धिमान साहा, राशिद खान, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोश लिटिल

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : शुभमन गिल, साई सुदर्शन, के एस भरत, शिवम मावी, साई किशोर

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार