रांची, 6 अक्टूबर | पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही छत्तीसगढ़ की टीम ने सत्र का संतोषजनक आगज किया है। ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में गुरुवार को त्रिपुरा को पहली पारी में महज 118 रनों पर ढेर करने के बाद छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिन का खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज आशुतोष सिंह 31 और कप्तान मोहम्मद कैफ पांच रन बनाकर पर क्रिज पर डटे हुए हैं।

OMG: युवराज और गंभीर को मिला धोखा, इनके बदले टीम में शामिल हुआ धोनी का चहेता खिलाड़ी

त्रिपुरा ने टॉस जीतकर नई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसके बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सके और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।

Just IN: गौतम गंभीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह, मिले संकेत

त्रिपुरा के लिए सर्वाधिक 32 रन अभिजीत डे ने बनाए। उनके अलावा यशपाल सिंह ने 26 और रजत डे ने 24 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ के लिए अजय मंडल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा कांत सिंह, प्रतीस सिन्हा और सुमित रुलकर ने दो-दो विकेट लिए। शकीब अहमद ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार