कटक, 16 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम ने डीआरआईईएमएस मैदान पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के चौथे दिन मंगलवार का खेल खत्म होने तक 571 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए। मप्र टीम मुंबई से अभी भी 472 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक आदित्य श्रीवास्तव 53 और नमन ओझा 14 रनों पर नाबाद लौटे।

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए थे। वहीं मध्य प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में महज 227 रन ही बना सकी थी और वह मुंबई से 114 रन पीछे थी।

मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में सूर्य कुमार यादव (115) और आदित्य तारे (109) के शानदार शतकों की बदौलत 426 रन बनाए और मध्य प्रदेश पर 571 रनों की बढ़त ले ली।

मुंबई ने चौथे दिन अपने तीसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 285 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाजों यादव और तारे ने अपने-अपने शतक पूरे किए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 271 रनों की साझेदारी की।

यादव 312 के कुल स्कोर पर पुनित दाते का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 199 गेंदें खेलीं उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल है। तारे भी 333 के कुल स्कोर पर हरप्रीत सिंह का शिकार बन पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 199 गेंदें खेलते हुए 16 चौके और एक छक्का लगाया।

निचले क्रम में अभिषेक नायर ने 73 रनों का अहम योगदान दिया। मुंबई की पूरी टीम 426 रनों पर आउट हुई। मध्य प्रदेश की तरफ से ईश्वर पांडे और हरप्रीत ने तीन-तीन विकेट लिए। दाते ने दो विकेट लिए। चन्द्रकांत साकुरे और जलज सक्सेना ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम को सलामी बल्लेबाजों आदित्य और जलज ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। जलज 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आए रजत पाटीदार (4) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक आदित्य और नमन मोर्चा संभाले हुए हैं। मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार