कटक, 17 फरवरी | मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच डीआरआईईएमएस मैदान पर हुआ रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और मुंबई ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका सामना सौराष्ट्र से होगा, जो असम को हराकर फाइनल में पहुंची है।

मध्य प्रदेश के सामने चौथी पारी में 571 रनों का लक्ष्य था। मध्य प्रदेश ने नमन ओझा (113) और हरप्रीत सिंह (105) के शतकों की मदद से पांच विकेट के नुकसान पर 361 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में 227 रन ही बना सका था।

इसके बाद मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव (115) और आदित्य तारे (109) के शानदार शतकों की मदद से 426 रन बनाकर मध्य प्रदेश को 571 रनों का लक्ष्य दिया।

मध्य प्रदेश टीम पांचवें दिन बुधवार को अपने चौथे दिन के स्कोर 99 पर दो विकेट से आगे खेलने उतरी। चौथे दिन अर्धशतक बनाने वाले आदित्य श्रीवास्तव (68) जल्द ही पवेलियन लौट गए। मुंबई के पास मध्य प्रदेश को आउट कर जीत हासिल करने का अवसर था लेकिन हरप्रीत और नमन ने शानदार साझेदारी कर मुंबई के अरमानों पर पानी फेर दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी कर मध्य प्रदेश को हार से बचा लिया। नमन 305 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार का शिकार हुए। उन्होंने अपनी पारी में 185 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 15वां शतक था।

नमन के जाने के बाद हरप्रीत ने अपना शतक पूरा किया। यह उनका इस सत्र का दूसरा शतक था। हरप्रीत को भाविन ठक्कर ने 346 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। अंकित दाने (23) और जगदीप बावेजा (0) मैच ड्रॉ करा नाबाद पवेलियन लौटे।

मुंबई की तरफ से ठक्कर, सूर्यकुमार, शार्दुल ठाकुर और बद्री आलम को एक-एक विकेट मिला।मुंबई को पहली पारी में बढ़त के आधार पर फाइनल का टिकट मिला। मुंबई के आदित्य तारे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में मुंबई का मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को सौराष्ट्र से होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार