नागपुर, 9 दिसम्बर | कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अपनी पहली पारी में श्रेयस गोपाल के नाबाद 150 रनों की मदद से कर्नाटक ने 570 रनों का स्कोर बनाते हुए मुंबई पर 397 रनों की बढ़त ले ली। इसके बाद उसने मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मुंबई के तीन विकेट 120 रनों पर ही चटकाकर उस पर अपना शिकंजा कस लिया है। मुंबई अभी भी कर्नाटक से 277 रन पीछे है।  स्टम्प्स तक सूर्यकुमार यादव 55 और आकाश पारकर तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई की टीम पहली पारी में 173 रनों ही ढेर हो गई थी।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

कर्नाटक ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 395 रनों के साथ की थी। दूसरे दिन 80 रनों पर नाबाद लौटने वाले गोपाल ने अपना शतक पूरा किया। हालांकि इससे पहले कर्नाटक ने 10 रन के बाद कप्तान विनय कुमार का विकेट खो दिया था। वह अपने खाते में छह रन और जोड़कर 37 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

अमिभन्यू मिथुन शून्य पर आउट हुए। गोपाल को श्रीनाथ अरविंद का साथ मिला। अरविंद ने 51 रन बनाए और कर्नाटक के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। गोपाल ने अपनी पारी में 274 गेंदें खेलीं और 12 चौकों के साथ एक छक्का लगाया।  अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मुंबई एक बार फिर अच्छी शुरुआत से वंचित रह गई। जय बिष्ट (20) 30 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। चार रन बाद अरविंद ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 14 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

अखिल हेरवाडकर (26) और सूर्यकुमार ने टीम को संभालते हुए स्कोर 114 तक पहुंचाया तभी अखिल, कृष्प्पा गौतम की गेंद पर कुनैन अब्बास को कैच देकर पवेलियन लौट लिए।  इसके बाद आकाश पारकर ने क्रीज पर कदम रखा और सूर्यकुमार के साथ दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार