कोलकाता, 6 नवंबर (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली असम के गेंदबाज अरूप दास ने ईडन गरडस स्टेडियम में चल रहे पांचवें दौर के मैच के दूसरे दिन सात विकेट चटकाकर सौराष्ट्र को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली की जहरीली हवा ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के मैचों का कार्यक्रम को बदला

Advertisement

पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद खराब मौसम के चलते दूसरे दिन भी सिर्फ 43 ओवरों का खेल हो सका और सौराष्ट्र की टीम 121 रन बनाने में अपने नौ विकेट गंवा चुकी है।

Advertisement

अरूप ने पहले ही ओवर में अवि बारोट और अमितोज सिंह का विकेट चटका दिया। दोनों बल्लेबाज खाता खोले बगैर लौट गए। इसके बाद सौराष्ट्र की टीम इन शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी और टीम के शीर्ष सात बल्लेबाजों में से पांच दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। VIDEO: मिल गया भारत को दूसरा धोनी, साहा की जगह ले सकते हैं..

सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकत (नाबाद 31) और धर्मेद्र सिंह जडेजा (22) ने नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी 38 रनों की साझेदारी निभाई, जिसकी बदौलत टीम 100 रन का स्कोर पार कर सकी।

अरूप दास ने 13 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 39 रन दिए हैं और सात विकेट चटकाए हैं। कृष्ण दास ने दो विकेट हासिल किए हैं।

ग्रुप-बी में सबसे निचले पायदान पर मौजूद असम अब तक खेले चार मैचों में एक ड्रॉ से सिर्फ एक अंक हासिल कर सका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार