IPL 203: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल 2023 के क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। मुंबई की इस जीत में भी उनके युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। तिलक वर्मा और नेहल वढेरा के अलावा तेज़ गेंदबाज़ आकाश मधवाल भी हीरो बनकर उभरे।

Advertisement

जहां तिलक वर्मा ने 26 रनों का अहम योगदान दिया तो वहीं पारी के आखिर में नेहल वढेरा ने 23 रन बनाकर अपनी टीम को 180 रनों के पार पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में मधवाल ने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए और लखनऊ को शर्मनाक हार थमा दी। मुंबई की इस जीत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने अपने इस ट्वीट में इन्हीं तीन खिलाड़ियों का जिक्र किया है और कहा है कि मुंबई के युवा खिलाड़ी किलर हैं। रणवीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'नेहल वढेरा शानदार रहे, आकाश मधवाल ने छाप छोड़ी है और तिलक वर्मा ने एमआई के शुरुआती अभियान को गति देने का काम किया। एमआई की युवा फसल किलर है।"

वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की इस जीत की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद अब रोहित शर्मा की टीम ने दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया जहां अब उनका मुकाबला 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा और इन दोनों टीमों में से जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। ऐसे में फैंस के लिए आने वाले दो मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि ये तीनों ही टीमें टूर्नामेंट जीतने का माद्दा रखती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार