5 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE) अपना पहला मैच खेल रहे अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने आईपीएल के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Advertisement
राशिद खान ने अपने पहले आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मनदीप सिंह को क्लिन बोल्ड कर अपना डेब्यू विकेट प्राप्त किया। ऐसा करते ही राशिद खान आईपीएल में सबसे कम उम्र वाले स्पिन गेंजबाज बन गए हैं जिन्होंने विकेट चटकाने में सफलता पाई। अपडेट्स
Advertisement
इस समय राशिद खान 18 साल और 197 दिन के हैं। राशिद खान से पहले यह रिकॉर्ड पवन नेगी के नाम था जिन्होंने आईपीएल में अपना पहला विकेट 19 साल और 116 दिन में प्राप्त किया था। वैसे राशिद खान आईपीएल में खेलने वाले पहले अफगानिस्तान खिलाड़ी भी हैं।