अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में पहचान बना चुके अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राशिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गोल्फ खेलते हुए एमएस धोनी के मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

राशिद का ये हेलीकॉप्टर शॉट देखकर कई क्रिकेटर्स उनके मुरीद हो चुके हैं और कुछ ने तो उनकी पोस्ट पर कमेंट भी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में राशिद हेलीकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं। इस क्लिप में राशिद खान रात में छत पर गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अफगान लेग स्पिनर ने कैप्शन में पूछा कि क्या गोल्फ खेलते समय किसी और ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश की थी। राशिद की इस वीडियो के वायरल होते ही स्टार इंग्लिश क्रिकेटर डेनियल वेट भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई।

डेनियल ने राशिद की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हंसने वाली इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया। इसके अलावा केविन पीटरसन ने भी राशिद की चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या ये स्विच हिट था ?

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार