एडिलेड, 1 जनवरी (CRICKETNMORE)| दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पिता के निधन के बावजूद बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते दिखाई दिए। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, राशिद के पिता का मैच से 24 घंटे पहले रविवार को ही निधन हो गया था। लेकिन इसके बावजूद वह नए साल की पूर्वसंध्या पर सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मैदान में उतरे। राशिद ने इस मैच में दो विकेट लिए और अपनी टीम को 20 रनों से जिताने में अहम योगदान दिया। 

Advertisement

राशिद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान को खो दिया। वह मेरे पिता हैं। मुझे अब समझ आ गया है कि आप मुझे हमेशा मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहते थे।" 

Advertisement

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राशिद आगामी दिनों में वापस अफगानिस्तान जाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Athar Ansari
►Journalist (Haider Bilal) Read More
ताजा क्रिकेट समाचार