9 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। गुजरात लायंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए रशिद खान ने कमाल कर दिया है। रशिद खान ने अपने निर्धारित 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
Advertisement
ऐसा करते ही रशिद खान ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। रशिद खान आईपीएल के इतिहास में ऐसे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में किसी आईपीएल मैच की एक पारी में 3 विकेट चटकाए हों। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
Advertisement
इस समय रशिद खान 18 साल और 201 दिन के हैं। इसके अलावा रशिद खान पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं आईपीएल के इतिहास में जिन्होंने 3 बल्लेबाजों को एलबीडब्लू के जरीए आउट करने में सफलता पाई है।