दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 128 रनों का लक्ष्य दिया है। केकेआर ने टॉस जीतकर जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ।

Advertisement

हालांकि, इस मैच के आखिरी कुछ ओवरों में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जो किसी भी क्रिकेट फैन को पसंद नहीं आएगा। दरअसल, हुआ ये कि दिल्ली की पारी का आखिरी ओवर केकेआर के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी कर रहे थे और इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को नितिश राणा के हाथों कैच करवा दिया।

Advertisement

आउट होने के बाद जब अश्विन पवेलियन की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें साउदी ने कुछ कहा, जो अश्विन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वो साउदी से भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने भी साउदी को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, जब वो साउदी से भिड़कर जाने लगे तभी उनके रास्ते में केकेआर के कप्तान मोर्गन आ गए और वो उनसे भी भिड़ गए।

इसके बाद दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत ने अश्विन को शांत करवाया और उन्हें पवेलियन की तरफ भेजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। देखते ही देखते अश्विन सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार