विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आज़म (Babar Azam) की काफी तुलना होती है और इस पर अब भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भी अपना पक्ष रखा है। दरअसल, अश्विन ने दुनिया को आईना दिखाते हुए ये साफ कहा है कि विराट और बाबर की तुलना नहीं की जानी चाहिए क्योंकि बाबर आज़म किंग कोहली के आस-पास भी नहीं हैं।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इस मुद्दे पर फुलस्टॉप लगाया। वो बोले, 'इसमें कोई शक नहीं है कि अगर बाबर को मौका मिलता, तो वो जरूर रन बनाते। कोहली और बाबर की तुलना को लेकर हो रही बहस खत्म होनी चाहिए। सबसे पहले तो ये कि बाबर आज़म और विराट कोहली का नाम एक ही लाइन में नहीं लिया जाना चाहिए।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे माफ कीजिए, मैं बाबर आज़म को काफी ऊपर रेट करता हूं। बाबर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन कोहली एक दम अलग हैं। विराट ने अलग-अलग जगहों, स्थितियों और दबाव में रन बनाए हैं। क्रिकेट की दुनिया में कोई भी उनके करीब नहीं आया है। मेरे मुताबिक सिर्फ जो रूट (टेस्ट फॉर्मेट में) ही इस मामले में उनके करीब आए हैं।'

गौरतलब है कि मौजूदा समय में बाबर आज़म बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही घरेलू टेस्ट सीरीज से बाबर आज़म को ड्रॉप कर दिया गया है। यही वज़ह से पाकिस्तानी फैंस और वहां के पूर्व क्रिकेटर लगातार बाबर आज़म के सपोर्ट में आए हैं। हालांकि इसी बीच अश्विन ने भी ये साफ कर दिया है कि विराट और बाबर की बतौर क्रिकेटर कोई भी तुलना नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार