IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने गाले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग XI चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ युवा गेंदबाज को मौका दिया है।

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से 19 तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए अश्विन न यह टीम अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की है। अश्विन की चुनी हुई टीम के टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को बतौर सलामी बल्लेबाज जगह मिली है। इसक बाद देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका दिया गया है। वहीं कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे।

नंबर-6 पर अश्विन ने दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को चुना है। इस फैसले के साथ उन्होंने चोटिल साईं सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज सरफराज खान को अपनी प्लेइंग XI से बाहर रखा है। गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन ने स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव की तिकड़ी पर भरोसा जताया है। जडेजा और सुथार बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।

तेज गेंदबाजी में अश्विन ने मोहम्मद सिराज के साथ युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को जगह दी है। यानी उनकी प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के बीच सिराज और गुरनूर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।

अश्विन की इस टीम में सरफराज खान के अलावा सरांश जैन, आकीब नबी और प्रसिद्ध कृष्णा जगह नहीं बना पाए। हालांकि यह सिर्फ अश्विन की पसंदीदा प्लेइंग XI है और अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट ही करेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविचंद्रन अश्विन की चुनी हुई टीम इंडिया प्लेइंग XI:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार