नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 23 जुलाई (CRICKETNMORE)| कप्तान विराट कोहली (200) के पहले दोहरे शतक तथा दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला खिलाडियों में शामिल रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 106) के करियर के तीसरे शतक की बदौलत भारत ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में चायकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 512 रन बना लिए हैं। भारत ने भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाए थे। उस समय कोहली 200 और अश्विन 64 रनों पर नाबाद थे। कोहली के साथ अश्विन पांचवें विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की। दोनों ने पूरे संयम लेकिन भरपूर जोश के साथ 52 ओवरों का सामना किया और 3.23 के औसत से रन बनाए। ये भी पढ़ें: कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक चार विकेट पर 302 रन बनाए थे। कोहली 143 और अश्विन 22 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन कोहली ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया जबकि अश्विन ने अपना तीसरा सैकड़ा लगाया।

Advertisement

दूसरे दिन इन दोनों ने भरपूर जोश के साथ खेलते हुए स्कोर को पहले 350 और फिर 400 के ऊपर पहुंचाया। कोहली भोजनकाल के ठीक बाद आउट हुए। उन्होंने 283 गेदों का सामना कर 16 चौके लगाए जबकि अश्विन ने 244 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए हैं। ये भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

कोहली का विकेट गिरने के बाद अश्विन ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (40) के साथ 71 रनों की उपयोगी साझेदारी की। साहा ने 88 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया। अमित मिश्रा 23 रन बनाकर शतकवीर अश्विन का साथ दे रहे हैे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े हैं।

कोहली ने शेनान गेब्रियल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले कई कीर्तिमान अपने नाम किए। सबसे सबसे पहले तो वह अपने अब तक के व्यक्तिगत योग 169 रनों से आगे निकले और फिर 1997 के बाद विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने। ये भी पढ़ें:  जब राहुल द्रविड़ को एक महिला फैन्स ने सिखाया सबक

सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 1997 में 169 रनों की पारी खेली थी। उस समय वह टीम के कप्तान थे। इस दौरान मोहम्मद अजरूद्दीन ने भी एक बार 150 रनों से अधिक की पारी खेली थी।

Advertisement

कोहली ने 147 रन बनाने के साथ वेस्टइंडीज में किसी भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी का भी रिकार्ड अपने नाम किया। यह रिकार्ड इससे पहले राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 2006 में ग्रास आईलेट में 146 रन बनाए थे।

अब कोहली विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने मोहम्मद अजहरूद्दीन के न्यूजीलैंेड के खिलाफ खेली गई 192 रनों की पारी को पीछे छोड़ा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन कप्तान उसी की धरती पर दोहरा शतक लगा सके हैं। इंग्लैंड के लेन हटन के अलावा यह कारनामा आस्ट्रेलिया के आरबी सिम्पसन और कोहली ने किया है।

Advertisement

एजेंसी की मदद से

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार