साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन चायकाल तक 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 395  रन की हो गई है। पहले सत्र के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका को तीन बड़े झटके लगे।

Advertisement

इन तीन में से दो विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए और जिस गेंद पर उन्होंने एडेन मारक्रम को आउट किया उसे आप बॉल ऑफ द सीरीज भी कह सकते हैं। एडेन मारक्रम 29 रन बनाकर खेल रहे थे और अफ्रीकी पारी का 29वां ओवर करने के लिए जडेजा आए। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर मारक्रम के होश उड़ाते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी इस कमाल की गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

दूसरी पारी में भी एडेन मारक्रम औऱ रयान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर साउथ अफ्रीका को फिर ठीक शुरूआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। रिकल्टन ने 64 गेंदों में 35 रन औऱ मारक्रम ने आउट होने से पहले 84 गेंदों में 29 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा (3) सस्ते में पवेलियन लौट गए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट  औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका को 288 रन की विशाल बढ़त हासिल की। टॉप स्कोरर रहे यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंदों में 58 रन बनाए। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में 48 रन बनाए। भारत के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी  मार्को यान्सेन ने 6 विकेट, साइमन  हार्मर ने 3 विकेट और केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार