Ravindra Jadeja Record: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार, 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (SL vs IND Test Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इतिहास रचकर एक साथ दिग्गजों की दो रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

टेस्ट में 350 विकेट: रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। श्रीलंका की जमीन पर वो ये विकेट चटकाते हैं, तो टेस्ट फॉर्मेट में 350 विकेट का आंकड़ां छूने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए अब तक सिर्फ महान अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह ने ही 350 प्लस टेस्ट विकेट झटके।

भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट

  • अनिल कुंबले - 132 टेस्ट मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 537 विकेट
  • कपिल देव - 131 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 434 विकेट
  • हरभजन सिंह - 103 टेस्ट मैचों की 190 पारियों में 417 विकेट
  • रविंद्र जडेजा - 89 टेस्ट मैचों की 167 पारियों में 348 विकेट

650 इंटरनेशनल विकेट: 37 वर्षीय रविंद्र जडेजा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे माहिर गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं। उन्होंने 373 मैचों की 440 पारियों में 634 विकेट झटके हैं। श्रीलंका टूर पर वो 16 विकेट चटकाते हैं तो अपने 650 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। गौरतलब है कि भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने झटके और 953 विकेट चटकाए।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

  • अनिल कुंबले - 410 मैचों की 499 पारियों में 953 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 287 मैचों की 379 पारियों में 765 विकेट
  • हरभजन सिंह - 365 मैचों की 442 पारियों में 707 विकेट
  • कपिल देव - 356 मैचों की 448 पारियों में 687 विकेट
  • रविंद्र जडेजा - 373 मैचों की 440 पारियों में 634 विकेट

रविंद्र जडेजा के आंकड़े: भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मौजूदा समय में देश के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं। वो देश के लिए 89 टेस्ट, 210 वनडे और 74 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 4095 रन, 348 विकेट, वनडे में 2,905 रन और 232 विकेट और टी20 में 515 रन और 54 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार