रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए आईपीएल 2022 में धमाल मचाने वाले रजत पाटीदार (Rajat Patidar) चोट के कारण आगामी सीजन के पहले हाफ से बाहर हो सकते हैं। पाटीदार फिलहाल बेंगलुरु स्थित एनसीए में हैं और एड़ी की चोट से उभर रहे हैं। 

Advertisement

ईएसपीनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार पाटीदार को तीन हफ्ते तक आराम की सलाह दी गई है। जिसके बाद उनका एमआरआई स्कैन होगा और फिर उनके दूसरे हाफ में खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा। टीम के साथ जुड़ने से पहले पाटीदार चोटिल हो गए थे। अब एनसीए से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह आरसीबी के साथ जुड़ सकेंगे। 

Advertisement

बता दें कि पाटीदार को पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। टूर्नामेंट के बीच में विकेटकीपर लवनिथ सिसौदिया के बाहर होने के बाद पाटीदार को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। 

पाटीदर ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए 7 पारियों में 152.75 की स्ट्राईक रेट से 333 रन बनाए। आरसीबी के लिए रन बनाने के मामले में वह कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के बाद तीसरे नंबर पर रहे थे। पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 49 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है।

इसके बाद पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे।

जोश हेजलवुड को लेकर संशय बरकरार

Advertisement

पाटीदार के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के भी शुरूआत मुकाबलों मे खेलने को लेकर संशय है। हेजलवुड फिलहाल एच्‍लीस टेंडोनाइटिस से उभर रहे हैं। हेजलवुड इस चोट के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बीच में ही छोड़कर वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार