रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) एड़ी कीचोट के काऱण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (4 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। आरसीबी के कोच स्टाफ और टीम मैनेंजमेंट ने पाटीदार की जगह फिलहाल किसी को टीम में शामिल ना करने का फैसला किया है। 

Advertisement

बता दें की पाटीदर आईपीएल की शुरूआत से पहले ही आरसीबी टीम के साथ जुड़े गए थे। खबरें आई थी कि पाटीदार मौजूदा सीजन के दूसरे हाफ में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

Advertisement

पाटीदार को पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। टूर्नामेंट के बीच में विकेटकीपर लवनिथ सिसौदिया के बाहर होने के बाद पाटीदार को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। 

पाटीदर ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए 7 पारियों में 152.75 की स्ट्राईक रेट से 333 रन बनाए। आरसीबी के लिए रन बनाने के मामले में वह कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के बाद तीसरे नंबर पर रहे थे। पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 49 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है।

इसके बाद पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे।

गौरतलब है कि आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी फिलहाल अपनी चोट से उभर रहे हैं। आईपीएल की शुरूआत से पहले विल जैक्स भी चोटिल होकर बाहर हो गए थे, आरसीबी ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार