Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के दूसरे स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऐसा करने में नाकाम रही है। RCB ने अब तक 7 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं।

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना किया है, वहीं RCB ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में किसी ऑलराउंडर पर दांव खेलना सबसे अच्छा फैसला होगा। ऐसे में एलिसे पेरी या नेट साइवर ब्रंट पर दांव खेला जा सकता है। ब्रंट पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन टूर्नामेंट में उनके आंकड़ें काफी बेहतर रहे हैं। ब्रंट ने 6 इनिंग में 187 रन और 7 विकेट चटकाए हैं। वहीं एलिसे पेरी ने 7 इनिंग में 224 रन और 3 विकेट झटके हैं।

RCB-W vs MI-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 21 मार्च, 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, मु्ंबई

RCB-W vs MI-W, Pitch Report

यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को मदद कर रही है। DY Patil Sports Academy में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सही रहेगा, वहीं पहले खेलने वाली टीम को 150 से ऊपर के स्कोर पर नज़रें रखनी होगी।

यहां पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी, जिसके बाद MI की टीम 20 ओवर में महडज 109 रन ही बना सकी थी। DC ने महज 9 ओवर में 110 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी।

RCB-W vs MI-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया
बल्लेबाज- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन
ऑलराउंडर - एलिसे पेरी, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर, अमेलिया केर, श्रेयंका पाटिल
गेंदबाज- मेगन शुट्ट

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस

Mumbai Indians Probable Playing XI 

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

इन पर खेल सकते हैं दांव- हेली मैथ्यूज, नेट साइवर ब्रंट, एलिसे पेरी

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार