7 जून, नई दिल्ली। इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन वन डे कप में नॉटिंघमशायर के बल्लेबाज मिशेल लंब और रिकी वेसेल्स की जोड़ी ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

नॉर्थम्प्टनशर के खिलाफ हुए इस लिस्ट ए मुकाबले में लंब और वेसेल्स ने मिलकर 39.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 342 रन की पार्टनरशिप की। जिसके चलते उन्होंने इंग्लैंड में पहले विकेट के लिए सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के पार्टरनशिप के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। गांगुली और द्रविड़ ने 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 318 रनों पार्टनरशिप की थी।

Advertisement

नॉटिंघमशायर के लिए मिशेल लंब ने 150 गेंदों 184 रन की पारी खेली जिसमें 21 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं वेसेल्स ने 14 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 97 गेंद पर 146 रन बनाए। 

यही नही इस मुकाबले में एक और नया रिकॉर्ड बना।  लंब और वेसेल्स के शतक की बदौलत नॉटिंघमशायर ने निर्धारित 50 ओर में 8 विकेट के नुकसान पर 445 रन बनाए। जो एक लिस्ट-ए मुकाबले में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है । लिस्ट ए मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सरे के नाम दर्ज है। सरे ने 2007 में ओवल में चार विकेट पर 496 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार