इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में करारी हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए देखे गए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें गोयनका को पंत के साथ काफी गंभीर बातचीत करते हुए देखा जा सका है। ये नज़ारा देखकर फैंस को पिछले साल केएल राहुल और गोयनका के बीच हुई बातचीत की याद आ गई।

Advertisement

पिछले संस्करण में, एलएसजी ने गलत कारणों से सुर्खियां बटोरीं थी क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से मिली हार के बाद गोयनका अपनी टीम और केएल राहुल की कप्तानी से नाराज़ थे, जिससे उनकी प्लेऑफ़ योग्यता ख़तरे में पड़ गई थी। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैंस गोयनका को काफी ट्रोल कर रहे हैं कि वो अब ऋषभ पंत के साथ भी कुछ ऐसा ही करते हुए दिखे। हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई ये कहना फिलहाल मुश्किल है लेकिन बाद में, गोयनका को चेहरे पर मुस्कान के साथ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से बात करते हुए देखा गया।

इस मैच में हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर जहीर खान ने पिच क्यूरेटर को भी फटकार लगाई और कहा कि उनकी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में 'होम एडवांटेज' का ज्यादा फायदा नहीं मिला। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरे लिए यहां जो थोड़ा निराशाजनक था, वो ये है कि ये एक घरेलू मैच है, क्योंकि आईपीएल में, हमने देखा है कि टीमें घर पर खेलने का कैसे फायदा उठाती हैं। उस दृष्टिकोण से, ऐसा लग रहा था कि क्यूरेटर वास्तव में इसे घरेलू मैच के रूप में नहीं मान रहा था। ऐसा लगा कि यहां पंजाब का क्यूरेटर था। ये कुछ ऐसा है जिसे हमें समझना होगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार